The Joy of Holi: A celebration of forgiveness and fresh beginning

Courtesy:Google


बुरा ना मानो होली है । होली का त्योहार सभी के जीवन में बहुत सारी खुशियां और रंग भरता है । इसलिए इसे रंग महोत्सव या रंगपंचमी भी कहा जाता है । यह पारंपरिक और सांस्कृतिक त्योहार है जो पुरानी पीढ़ियों द्वारा प्राचीन समय से ही मनाई जाती रही है । 

होली रंग आनंद खुशियां और एकता का त्यौहार है जिसे बसंत ऋतु में मनाया जाता है होली भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है और यह कहना भी गलत नहीं होगा कि यह त्यौहार कई अन्य देशों में भी उतना ही लोकप्रिय है जितना कि भारत में


KIDS HOLI


तो आइए जानते हैं कि होली का क्या इतिहास है ? और साथ-साथ यह भी जानते हैं कि भारत के अलावा और किन-किन देशों में होली मनाया जाता है ? जीवन में रंग भर देने वाले होली त्यौहार का क्या इतिहास है ?

प्राचीन काल में होली को होला के नाम से जाना जाता था और इस दिन आर्य नव त्रिस्था यज्ञ करते थे होलिका दहन के बाद रंग उत्सव मनाने की परंपरा तो भगवान श्री कृष्ण के काल से आरंभ होकर अब तक चली आ रही है तभी से इसका नाम फगवा भी पड़ा  

HOLI COLOR

क्योंकि होली फागुन मास में आती है, वक्त के साथ-साथ सभी राज्यों में होली मनाने और उसको स्थानीय भाषा में अन्य नामों से पुकारने लगे प्राचीन भारतीय मंदिरों के दीवारों पर भी होली उत्सव से संबंधित विभिन्न मूर्तियां या चित्र अंकित पाए जाते हैं । 

अहमदनगर चित्रों और मेवाड़ के चित्रों में भी होली उत्सव का चित्रण मिलता है ज्ञात रूप से 600 ईशा पूर्व से ही होली मनाया जाता है सिंधु घाटी की सभ्यता के अवशेषों में भी होली और दीपावली उत्सव मनाए जाने के सबूत मिले हैं

तो आइए जानते हैं कि भारत के अलावा अन्य कितने ऐसे देश हैं जहां पर होली का पर्व मनाया जाता है

नेपाल की होली Holi in Nepal 🇳🇵


Holi in Nepal 🇳🇵

भारत की तरह ही नेपाल में भी होली का उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है जैसा कि हम सभी जानते हैं कि नेपाल में 80 फ़ीसदी जनसंख्या हिंदू धर्म के लोगों का है जिसके कारण इस त्यौहार के प्रति भी लोगों के अंदर वहां पर उत्साह होता है । 

होली को फागुन पूर्णिमा भी कहते हैं, नेपाल में पानी से भरे गुब्बारे को एक दूसरे पर फेंकना बहुत पसंद करते हैं और यहां पर होली को लोला के नाम से भी जानते हैं

त्रिनिदाद और टोबैगो की होली Holi in Trinidad and Tobago 🇹🇹

National Flag of Trinidad and Tobago


अधिकारिक रूप से त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य कैरेबियन सागर में वेनेजुएला के उत्तर पूर्व में स्थित है बताया जाता है कि 1845 के आसपास भारत के बिहार और उत्तर प्रदेश से कई लोगों को यहां से ले जाकर वहां पर खेती-बाड़ी करवाई जाने लगी । 

उनके साथ साथ यहां से खानपान, रहन-सहन, हिंदू संस्कृति और पूजन पद्धति भी इस देश में चली आई जिसके कारण होली का त्यौहार वहां पर धूमधाम से मनाया जाने लगा

लेकिन त्रिनिदाद और टोबैगो में होली के लिए कोई राष्ट्रीय अवकाश नहीं है इसके बावजूद भी वहां के लोग होली के त्यौहार खूब धूमधाम से मनाते हैं एक जगह इकट्ठा होकर, गाने गाकर नृत्य करते हैं और साथ-साथ एक दूसरे पर रंग और पानी फेंकते हैं

गुयाना की होली Holi in Guyana 🇬🇾 

Guyana holi celebration

गुयाना में होली को फगवा के नाम से भी जाना जाता है और यहां के निवासी होली को अपना प्रमुख और महत्वपूर्ण त्यौहार मानते हैं गुयाना के लोगों के दिलों में होली के त्यौहार के महत्व इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां पर होली के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित है लोग रंग और पानी के साथ होली खेलने के लिए इकट्ठे होते हैं और इस विशेष दिन का आनंद उठाते हैं

फिजी की होली Holi in Fiji 🇫🇯


Fijian Holi

फिजी में भारतीय मूल के निवासी होली को लोकगीत, लोक नृत्य और रंगों के त्योहार के रूप में मनाते हैं होली के दौरान फिजी में गाए जाने वाले लोकगीत को फाग गायन कहा जाता है और इस गायन का मुख्य उद्देश्य भगवान कृष्ण और राधा जी के प्रेम और संबंध को दिखाया जाना होता है

मारीशस की होली Holi in Mauritius 🇲🇺

Holi celebration in Mauritius

मारीशस में होली का मौसम शिवरात्रि के बाद से ही शुरू होकर फागुन की पूर्णिमा तक चलता है वहां के हिंदुओं का मानना है कि यह त्यौहार सर्दियों की विदाई और वसंत ऋतु के आगमन का स्वागत समारोह है मारीशस में इस त्योहार के अवसर पर लोग होलिका दहन भी करते हैं और साथ ही साथ एक दूसरे पर रंग और पानी के गुब्बारे भी फेंकते हैं

फिलीपींस की होली Holi in Philippines 🇵🇭

Holi Celebration 

फिलीपींस की राजधानी मनीला में होली उत्सव मनाने हेतु लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल फेंकते हैं होली को मनीला में बहुत बड़े पैमाने पर मनाया जाता है यहां पर हर साल एक बड़ी होली पार्टी का आयोजन किया जाता है जिसमें पूरे विश्व से लोग आकर अपनी सहभागिता देते हैं और इस रंग उत्सव का आनंद उठाते हैं